ब्रेकिंग…रायबरेली
सूंची क्षेत्र में एआरटीओ का वाहन चेकिंग अभियान, चालक लोडर छोड़कर फरार।
रायबरेली जनपद के सूंची क्षेत्र में एआरटीओ प्रशासन द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने दो पिकअप और एक ट्रक को पकड़ा।
वहीं चेकिंग की भनक लगते ही एक चालक अपनी लोडर वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पीटीओ रिहाना बानो ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
बिना कागजात, ओवरलोड और परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस, बीमा और परमिट अनिवार्य है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर न केवल चालान होगा बल्कि वाहन भी सीज किए जाएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
