ब्रेकिंग….आगरा
खंदौली के खेरिया गांव में गुरुवार सुबह कार सवार लोगों ने घर में घुसकर किसान को अगवा कर लिया।
मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए।
उसको कार की डिग्गी में डालकर ले गए। अपहरण की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और ग्रामीणो ने पीछाकर पकड़ लिया। किसान को मुक्त कराया।
अपहरण करने वाले किसान के रिश्तेदार है।
मामला सुबह करीब 9 बजे का है।
खेरिया गांव में हरदेव रहते हैं। उनकी ससुराल सादाबाद में है।
दो दिन पहले हरदेव का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर वो अपने मायके चली गई।
हरदेव ने बताया कि सुबह वो घर के बाहर मंदिर पूजा कर रहे थे। तभी 5 लोग कार से आए।
उन्होंने आते ही मारपीट कर दी।
हरदेव के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए।
मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उन्हें जबरन अपनी कार की डिग्गी में डालकर ले गए।
लोगों ने हरदेव के अपहरण को लेकर शोर मचाया।
इसकी जानकारी हरदेव के भाई कालीचरण को दी।
उन्होंने पुलिस को फोन किया।
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। नाकाबंदी की।
ग्रामीणो ने भी उनका पीछा किया।
पुलिस ने खंदौली पुलिस चौकी के पास कार को घेरकर रोक लिया।
कार की डिग्गी खोली तो उसमें हरदेव बंद पडे़ थे।
थोड़ी देर में ग्रामीण और किसान के परिजन भी पहुंच गए।
उनका हरदेव को अगवा करने वालों के साथ विवाद हो गया।
मारपीट होने लगी।
पुलिस ने दोनों को पकड़ा।
इसके बाद किसान को बंधन मुक्त कराया।
रोड पर हंगामा होता देख भीड़ लग गई।
पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
