ब्रेकिंग…..संभल
संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय पदाधिकारी को किया जाए नियुक्त: बिरधीचंद्र शर्मा
संभल – अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा जयपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।
जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने जैसे दहेज प्रथा मृत्यु भोज विधवा विवाह आदि पर विचार किया गया।
अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण सभा जयपुर की आयोजित अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा ने मौजूद पदाधिकारी से संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
वही संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इसके बाद जिन जनपदों में विशेष रूप से बदायूं हाथरस एवं अलीगढ़ में संगठन अक्रियाशील हैं उनमें क्रियाशील कार्यकारिणी गठन को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए क्रियाशील पदाधिकारी का होना आवश्यक है।
अधिक से अधिक समाज के लोगों को जोड़ा जाए।
समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, विधवा विवाह आदि पर भी उन्होंने विचार किया।
वहीं तीर्थ नगरी गोवर्धन मथुरा में समाज की धर्मशाला निर्माण करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि समाज के लोग अधिक से अधिक जुड़ेंगे तो संगठन मजबूत होगा।
उन्होंने बताया कि महासभा गरीब बेटे बेटियों की शादी के लिए भी समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभूलाल शर्मा, पंडित देवेंद्र शर्मा, पंडित कमल शर्मा, नितिन कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, इंदिरा देवी, देवेंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुरेश शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
