ब्रेकिंग….फर्रुखाबाद
स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया, कलेक्ट्रेट परिसर में कारागार मंत्री सुरेश राही ने किया ध्वजारोहण, सुभाष चंद्र की प्रतिमा का किया माल्यर्पण,
फतेहगढ़ में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कारागार मंत्री सुरेश राही ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कारागार मंत्री सुरेश राही ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया।
कारागार मंत्री ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
सरकार की गरीबों की मुफ्त इलाज योजना का लाभ देने वाले अस्पताल संचालक केएम द्विवेदी, सुनीता यादव और नमिता दास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर देशभक्ति का जश्न और उत्साह देखा गया।
स्वतंत्रता दिवस हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और सम्मान करने का दिन है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया था।
