ब्रेकिंग….इटावा
सर्वप्रिय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैकड़ो महिलाओं के साथ राखी का पर्व मनाया
इटावा – सावन का महीना सुरु होते ही सर्वप्रिय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सक्सेना इटावा पहुँचे जहाँ हजारों की संख्या में महिलाओं के साथ राखी का पर्व मनाया।
सर्वप्रिय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सक्सेना ने महिलाओं से अपनी कलाई में राखी बंधवाकर भाई बहिन का अटूट बंधन को परंपराओं के साथ एक बार फिर से पर्व को समाज मे जाग्रत किया।
कहा वर्ष में एक बार भाई बहिन का त्योहार आता है हर वर्ष हम इटावा पहुंचकर अपनी हजारों की संख्या में राखी बन्धबाते है और हमारी बहिनें हमारा इंतजार करती है।
इस सावन के अटूट प्रेम आये भाई वहिन के बंधन को राखी बांधकर पर्व मनाती है।
वही सर्वप्रिय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी बहिनों को मिठाई खिलाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
इस सावन के पर्व पर सैकड़ो की संख्या में बरिष्ठ कार्यकर्ता सौरभ चौहान, टीपू गौर जिलाध्यक्ष, अबधेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
