ब्रेकिंग….शाहजहांपुर
प्रशासन ने संभावित बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट,
पहाड़ो पर हों रही भारी बारिश के बाद ड्यूनी बांध से 6556 क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद शाहजहांपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में शहर के पास से गुजरने वाली गर्रा नदी का जलस्तर 3 मीटर या 6 फीट से ज्यादा बढ़ जाएगा।
इसके अलावा अगले दो दिनों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
फिलहाल जिला प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।
दरअसल शहर के पश्चिमी किनारे से गुजरने वाली गर्रा नदी में ड्यूनी बांध से 6556 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
जिससे नदी का जलस्तर 3 मीटर या 6 फिट से ज्यादा बढ़ेगा।
नदी काजल स्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे लोगों को संभावित बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले साल 12 जुलाई को आई भीषण बाढ़ ने पूरे शहर में तबाही मचा दी थी।
लोगों को समझने का मौका नहीं मिला था।
इस बार जिला प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि वह सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
क्योंकि अगले दो दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जिससे नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।
