ब्रेकिंग….अयोध्या
अयोध्या में झूलनोत्सव के दौरान राम लला 29 जुलाई से सोने के बने हिंडोले पर सवार होंगे।
रामलला के हिंडोले पर सवार स्वरूप का दर्शन राम भक्त कर सकेंगे।
अयोध्या में सावन झूला मेला शुरू हो चुका है।सावन की तीज से अयोध्या के सभी प्रमुख मठ मंदिरों के विग्रह मणि पर्वत जाएंगे।
सभी प्रमुख मंदिरों के युगल सरकार झूलनोत्सव का आनंद लेंगे।
इस दौरान श्रद्धालु भगवान के झूलन स्वरूप का दर्शन करेंगे लेकिन राम मंदिर परिसर में 29 जुलाई से झूला पड़ेगा इस दौरान पहला मौका होगा जब रामलला के दरबार में राजाराम भी झूले का आनंद लेंगे।
भगवान राम के मंदिर में राम दरबार की स्थापना इस बार हो चुकी है।
ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट की माने तो भगवान के उत्सव और झूलन का महोत्सव 29 जुलाई से राम मंदिर में शुरू होगा।
इस दौरान भगवान चांदी और सोने के हिंडोले पर सवार होंगे तो वही नित्य मंडप में सावन की कजरी के पद भगवान को सुनाये जाएंगे।
भजन भी सुनाए जाएंगे इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सावन झूला मेला बेहद खास और परंपरागत पर्व है और इस दौरान परंपरागत रूप से होने वाले राम मंदिर में आयोजन किए जाएंगे इतना ही नहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मणि पर्वत पर रामलला की तरफ से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी तो वहीं श्रद्धालुओं के रुकने और रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी राम मंदिर ट्रस्ट की भूमि तीर्थ क्षेत्र पुरम बाग बिजेसी में की जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट ने राम लला के झूलन उत्सव की व्यवस्था कर रहा है।
राम लला के साथ राजाराम भी इस बार हिंडोले पर पर सवार होकर झूले का आनंद लेंगे।
