ब्रेकिंग….शाहजहांपुर
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आज उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में की प्रेस वार्ता।
उन्होंने कहा कि यूपी का ग्राफ हर क्षेत्र में बड़ा है।
अच्छी परफॉर्मेंस के जरिए टैक्स को बढ़ाया गया है।
देश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश में कर्ज लिया और ब्याज सहित समय पर कर्ज को वापस भी किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि 6 करोड लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे लाई है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
उत्तर प्रदेश की विकास दर 11.6% पहुंच गई है।
इसके अलावा निर्यात भी 2 लाख करोड़ को पार कर गया है।
साथ ही प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी से ज्यादा हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र सरकार से पिछली वर्ष के मुकाबले 20.4% दर से टैक्स मांगा है।
वित्त मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रदेश मजबूत वित्तीय प्रबंधन इस बात से बेहतर माना जाता है, जिसका रेवेन्यू ज्यादा हो और खर्च कम हो।
वित्त मंत्री ने कहा कि 2024-25 में उत्तर प्रदेश सरकार ने 53 हज़ार 701 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कलेक्शन किया था जबकि प्रदेश का कुल रेवेन्यू खर्च एक लाख 12 हज़ार करोड़ है।
पूरे देश में अति गरीब लोगों की संख्या तेजी से कम हुई है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश में गरीबी कम होने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए रोजगार पैदा किये हैं, संपत्तियों का सृजन किया है।
इसके अलावा एमएसएमई को प्रोत्साहित किया और ओडीओपी को भी बढ़ावा दिया है।
युवा स्वराजगार योजना चला कर युवाओं को रोजगार दिया।
युवा विकास योजना चलाई, 5 लाख तक का बिना ब्याज का रोजगार के लिए लोन दिया जा रहा है।
इसके अलावा लोगों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना के तहत उन्हें मुफ्त कोचिंग देकर सरकार में बड़ी नौकरियों में शामिल होने के लिए तैयार किया जा रहा है।
इससे उत्तर प्रदेश में गरीबों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विकास के लिए प्रदेश की सरकारों को कर्ज लेना पड़ता है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार 53700 करोड़ का ब्याज देता है और वक्त पर कर्ज भी छुपा देता है।
उन्होंने कहा कि अगर विकास करना है तो कर्ज लेकर रिस्क लेना पड़ता है।
लेकिन इसकी अदायगी हम सड़के बनाकर, पुल बनाकर पूरी करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार रेवेन्यू प्लस स्टेट है और सराकर ने खर्च के बाद भी रेवेन्यू का 53000 करोड़ बचाया है।
उन्होंने कहा कि आज मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है।
आज करोड़ों की संख्या में लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर आ गए हैं।
लोगों के प्रति व्यक्ति आय बड़ी है।
