ब्रेकिंग….हमीरपुर
जिले में बहने वाली प्रमुख नदियां यमुना और बेतवा उफान पर है,
बांधों का पानी छोड़े जाने के बाद दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
शहर की निचली बस्तियों में बने घरों में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है।
बाढ़ बचाओ को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी।
शहर के अंदर भर रहे बारिश के पानी को पंपिंग सेट से बांधों के बाहर फेंका जा रहा है।
जिले की यमुना और बेतवा नदी में बांधों का पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है।
यमुना नदी अपने खतरे की निशान 103 से ऊपर बह रही है।
बेतवा नदी खतरे की निशान के पास बह रही है।
दोनों नदियों के बाढ़ का पानी तटवर्तीय गांव और शहर की नदियों के किनारे वासी बस्ती में घोषणा शुरू हो गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों से सामान्य निकालकर घर की छतों या ऊंचाई वाले स्थान पर रख रहे हैं।
वहीं नदियों के किनारे पड़ने वाली सैकड़ो बीघा खेती को भी बाढ़ के पानी से नुकसान हो रहा है।
जिला प्रशासन ने बाढ़ राहत को लेकर बाढ़ चौकियां, और बाढ़ पीड़ितों के लिए कैंप बनाए हैं, 24 घंटे बाहर प्रभावित क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों को बाढ़ के पानी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
