ब्रेकिंग….संभल
तीज क्वीन प्रतियोगिता में स्वाति वार्ष्णेय के सिर सजा तीज क्वीन का ताज,
संभल – भारतीय महिला समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।
जहां एक ओर महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य कर जमकर धमाल मचाया।
तो वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में ममता वार्ष्णेय ने तीज क्वीन चुनी गई।
जयंती प्रसाद शांति देवी बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता मंजू दिलेर, अध्यक्ष ममता वार्ष्णेय, सचिव अंशु प्रिया, कोषाध्यक्ष मोनिका वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद महिलाओं ने भगवान शिव विवाह का आयोजन किया गया।
जिसमें महिलाओं ने भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना करते हुए उनका गुणगान किया।
भगवान शिव की बारात में महिलाएं जमकर झूमी।
महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया।
अंत में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने स्वाति वार्ष्णेय, दिव्या गोयल द्वितीय सुरभि बरसाने तृतीय स्थान पर रही।
अतिथियों ने उन्हें तीज क्वीन का ताज पहनकर सम्मानित किया।
इस दौरान पूनम रोग, ज्योति, मीरा वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, वंदना वार्ष्णेय, नूतन, आशा, कमल वाष्र्णेय, संध्या वार्ष्णेय, अनुप्रिया, कविता वार्ष्णेय, दिव्या गोयल आदि मौजूद रहे।

