ब्रेकिंग….हमीरपुर
स्वतंत्र देव सिंह बोले यूपी मे बाढ़ जैसे हालात नहीं,यमुना बेतवा का निरिक्षण कर कहा सरकार सतर्क,
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हमीरपुर का दौरा किया।
उन्होंने यमुना और बेतवा नदियों से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है,मंत्री ने मेरापुर और रमेडी डंडा गांवों का दौरा किया।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ की स्थिति में हर संभव मदद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गंगा में जलस्तर बढ़ा है।
यह स्थिति एक-दो दिन में सामान्य हो जाएगी,स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को नदियों के जलस्तर की निगरानी के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यमुना और बेतवा नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं।
फिर भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस दौरान सदर विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद मंत्री बांदा होते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हुए।
