ब्रेकिंग….संभल
संभल में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त कदम उठाया है।
इस बार कांवड़ यात्रा पॉलीथीन मुक्त होगी।
इसके लिए प्रशासन ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया और चार जगहों पर छापेमारी कर 4 कुंतल पॉलीथीन जब्त की।
इस दौरान 77 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
*कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था*
– कांवड़ियों को 5 हजार थैला बैग दिए जाएंगे, जो मंदिरों पर भी वितरित किए जाएंगे।
– मंदिरों पर नगर पालिका कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
– प्लास्टिक रखने वालों को प्रशासन ने निर्देश दिया है कि वे या तो प्लास्टिक प्रशासन को दें या जहां से खरीदा है, वहीं लौटा दें।
इसके अलावा, प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
