ब्रेकिंग…शाहजहांपुर
कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली का डीजे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया।
करंट लगने से ट्रैक्टर ट्राली से दो कावड़िया नीचे गिर गए।
जिसमें दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई।
साथ ही दो अन्य कावड़िये घायल हुए हैं।
कांवरिया गांव से जलाभिषेक के लिए कछला घाट से गंगाजल भरने जा रहे थे।
फिलहाल घायल कांवड़ियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना थाना परौर क्षेत्र के कुंडरिया गांव की है।
बताया जा रहा है कि गांव के लोग जलाभिषेक करने के लिए जल लेने कछला घाट जा रहे थे।
ट्रैक्टर ट्राली का डीजे काफी ऊंचा था।
जिस पर कावड़िये डांस कर रहे थे।
इसी बीच अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगा डीजे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया।
जिससे ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतर आया।
इसी बीच करंट लगने की वजह से चार कांवरिया ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर गए।
इनमें से एक कांवरिया की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई।
जबकि दूसरे कांवरिये ने गंभीर रूप से घायल होने की वजह से दम तोड़ दिया।
साथ ही दो अन्य कावड़िया भी घायल हो गए।
करंट लगने की खबर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवरियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
साथ ही दो मृतक कांवड़ियों के शवों को भी कब्जे में ले लिया है।
फिलहाल घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
