ब्रेकिंग….अयोध्या
झूला झूले रघुराई,अयोध्या में आज सावन शुक्ल तृतीया के अवसर पर झूलनोत्सव की भव्य शुरुआत हो रही है।
सैकड़ों मंदिरों से भगवान श्रीराम और माता सीता की झूलनोत्सव यात्रा गाजे-बाजे और शोभायात्रा के साथ मणि पर्वत के लिए रवाना हो रही है।
प्राचीन मणि पर्वत पर अयोध्या के मंदिरों के भगवान के विग्रह झूला झूमेंगे कनक भवन, दशरथ महल, हनुमत निवास और मणिराम दास छावनी सहित अनेक मंदिरों से भगवान की प्रतिमाएं निकाली जाएंगी।
मणि पर्वत पर वृक्षों की डालियों पर विशेष रूप से सजाए गए झूलों पर श्रीराम व सीता को विराजमान किया जा रहा है।
संतों का समूह भजन, कीर्तन और नृत्य के माध्यम से उत्सव का उल्लास प्रकट करेगा।
इसके बाद शोभायात्राएं अपने-अपने मंदिरों को लौटेंगी।
इस शुभ अवसर से अयोध्या के करीब 1000 मंदिरों में 12 दिवसीय झूला उत्सव की शुरुआत हो रही है, जो 9 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अयोध्या को 6 जोन में बाँटा गया है और लगभग 3000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
मणि पर्वत मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है तथा रूट डायवर्जन लागू है।
