ब्रेकिंग….मथुरा
गांव के दबंग लोगों से भयभीत होकर पीड़ितों ने छोड़ा गाँव घर मे लगाया ताला।
आज के समय मे उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था के मामले में अब्बल माना जाता है।
क्यो की यहाँ योगी आदित्यनाथ की सरकार है।
कहते है।
कि यहाँ दबंग व गुंडा प्रवृत्ति के लोग योगी सरकार के सामने नमस्तक है।
लेकिन मथुरा जिले में मामला कुछ उल्टा है।
यहाँ दबंग व लोगों की वजह से गांव के पीड़ित लोग गाँव की छोड़ने को मजबूर हो गए है।
और उनके घर पर ताले लग गये हैं यह मामला मथुरा जिले की छाता तहसील के गाँव नगला बिरजा का है।
जहाँ पिछली साल होली के दिन व अबकी साल होली के दिन दबंग दिनेश , वीरेन्द्र , अमर सिंह , व जसमत पुत्रगण देवीराम व अन्य चार से पांच लोगो ने मिलकर बिना किसी बात को लेकर दंबगई दिखाते हुए पीड़ित चन्द्रपाल व सूरजपाल के घर पर आकर उसके परिजनों के ऊपर तमंचा व लाठी डंडो से प्रहार करने लगे।
वही दबंग दिनेश अवैध तमंचे से फायर करते हुए उनके घर मे घुस कर गाली गलौच व मारपीट करने लगा।
यह सारी घटना पीड़ित सूरजपाल के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वही इन दबंग व गुंडे लोगों की वजह से पूरा गांव परेशान व भयभीत रहता है।
ये दबंग व गुंडे लोग गांव में रहने वाले लोगों से भी आय दिन लड़ते झगते रहते है।
वही इन दबंग लोगो के खिलाफ कोतवाली छाता में कई सालों से विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
वही इन दंबग लोगों के हौसले इतने बुलन्द है।
कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन का कोई भी भय नही है।
और पीड़ित पुलिस प्रशासन के सामने चक्कर लगाते लगाते हुए परेशान हो गया है।
वही पीड़ित सूरजपाल ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय थाने तक कर रखी है।
लेकिन पीड़ित की कही भी कोई सुनवाई नही हो रही है।
इसी कारण पीड़ित सूरजपाल व चन्द्रपाल व अपने परिजनों के साथ इन दंबग गुंडे लोगों से भयभीत होकर गाँव छोड़कर चले गए है।
अब उनके घर पर ताला लगा हुआ है।
वही मीडिया द्वारा गांव के ही लोगो से जानकारी की गईं तो बताया कि इन गुंडे लोगो से भयभीत होकर ये लोग गाँव को छोड़कर चले गए है।
और कहा कि हमे नही पता है।
कि कहा पर रह रहे है। इन गुंडे लोगो से पूरा गाँव परेशान है।
