ब्रेकिंग…..मथुरा
गोवर्धन की परिक्रमा देने जा रहे ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, लगभग 15 महिलाओ समेत परिक्रमार्थी हुए घायल।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई।और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला अक्खा के समीप मंगलवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे साँप को बचाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरा टैक्टर ट्रॉली पलट गया।
जिसमे करीब 15 महिलाओं समेत श्रद्धालु घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया हे जहां घायल श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आगरा के थाना किरावली के गांव सलेमाबाद से गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर लगभग 50 महिलाओ सहित श्रद्धालु जा रहे थे।
सीओ अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से श्रद्धालु घायल हो गये है।
सभी का उपचार चल रहा है।
