ब्रेकिंग….मथुरा
वृन्दावन पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री,किए राधा रमण लाल जू के दर्शन।
भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए दिल्ली से वृंदावन तक 130 किमी तक की निकालेंगे पदयात्रा।
मथुरा – बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रविवार को वृंदावन के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक श्री राधा रमण मंदिर पहुंचे।
जहां उन्होंने राधा रमण मंदिर के सेवायत प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पुंडरीक महाराज के सानिध्य में पूजन अर्चन कर देश में सुख शांति की कामना की।
इस दौरान उन्होंने कुछ देर पुंडरीक महाराज से आध्यात्म पर चर्चा भी की।
पत्रकारों से रूबरू हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि आज ठाकुर राधा रमण लाल के दर्शन किए है।
मां यमुना महारानी व ठाकुर बांके बिहारी लाल से यही प्रार्थना की है,कि ब्रज क्षेत्र को मांस मंदिरा मुक्त किया जा सके,उन्होंने बताया कि आगामी 7 नंबर से 16 नम्बर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकाली जाएगी।
जिसमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने के साथ साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी का भव्य मंदिर बन सके। इसके लिए ठाकुर बांके बिहारीलाल के चरणों पूजन किया जाएगा।
इस दौरान महाराज श्री के दर्शनों के लिए भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी।
सुरक्षा दृष्टिगत पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।
