ब्रेकिंग….अयोध्या
गुरु पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या में सरयू के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
इस पवित्र मौके पर श्रद्धालु सरयू में स्नान कर दान कर रहे हैं।
आज के दिन दान का विशेष महत्व होता है।
गुरु शिष्य परंपरा से जुड़ा गुरु पूर्णिमा का आज विशेष महत्व है।
आज आषाढ़ की भी पूर्णिमा है आज आषाढ़ माह का अंतिम दिन है।
कल से भगवान शिव का माह सावन माह शुरू हो जाएगा।
इस पूर्णिमा के मौके पर मठ मंदिरों में श्रद्धालु जाकर अपने गुरु का आशीर्वाद ले रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत रचयिता वेद व्यास के जन्मदिन के तौर पर भी गुरु पूर्णिमा के पर्व को माना जाता है।
