ब्रेकिंग…आगरा
आगरा में हलवाई ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक हलवाई ने सुसाइड कर लिया।
मरने से पहले हलवाई गौरव ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई।
वीडियो में गौरव ने अपनी सास, ससुर, पत्नी और कई अन्य लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
गौरव ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे और उसे प्रताड़ित किया जाता था।
गौरव ने बताया कि शादी के 7 महीने में ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था।
पुलिस ने गौरव के वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
